गुण्डरदेही के चंडी मंदिर के पास चाकू लहराकर दहशत फैला रहा था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने दबोचा

बालोद : थाना गुण्डरदेही पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चंडी मंदिर के पास एक युवक मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 AK 1992 पर धारदार चाकू लेकर घूम रहा है और चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है।सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संस्कार सोनी, पिता मनेश सोनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03 बघमरा, थाना गुण्डरदेही बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी थाना गुण्डरदेही का सूचीबद्ध गुंडा-बदमाश है।तलाशी में आरोपी की मोटरसाइकिल से एक धारदार चाकूनुमा हथियार और कमर में छिपाकर रखा दूसरा चाकू बरामद हुआ। आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।पुलिस ने दोनों चाकू और मोटरसाइकिल कुल कीमत 70,000 रुपये जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 376/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।यह कार्रवाई एसपी किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन, एएसपी चन्द्रकांत गवर्ना एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्रुति सिंह के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में सउनि आत्माराम धनलिया, प्रधान आरक्षक यशवंत जांगड़े, आरक्षक पंकज तारम एवं आरक्षक यशवंत देशमुख की सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.