वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर के अंतर्गत मंडलो में मंडलस्तरीय जनचौपाल बैठक आयोजित
बालोद : मतदाता सूची की पारदर्शिता एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए बैठक में किया मंथन, अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री किशोर साहू के नेतृत्व में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत दियाबाती,सोरर,अरमरी मंडल में मंडलस्तरीय जनचौपाल बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में कांग्रेस नेताओं और प्रभारियों ने अभियान के उद्देश्यों, मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर विशेष रूप से संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती संगीता सिन्हा जी,पूर्व विधायक श्री भैयाराम सिन्हा जी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर साहू, महामंत्री शादिक अली पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार महमल्ला जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे! जनचौपाल को संबोधित करते हुए विधायक संगीता सिन्हा जी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना बेहद आवश्यक है। मतदाता सूची में पारदर्शिता,नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है।
पूर्व विधायक श्री भैयाराम सिन्हा जी ने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक भविष्य को निर्धारित करने की सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर आम नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करें तथा अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर साहू ने कहा कि वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के माध्यम से लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता निरंतर जनजागरण का कार्य करेंगे।
इस अवसर प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार महमल्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गुराम सिन्हा,मंडल अध्यक्ष टोमन साहू,यशवंत पूरी गोस्वामी,नंदकुमार साहू,प्रभारी तामेश्वर साहू पालसिंह भूआर्य, संजय प्रकाश चौधरी,ब्लॉक उपाध्यक्ष धनुष साहू,चोवा राम साहू,लोचन विश्वकर्मा,विवेकानंद साहू,मुकेश सार्वा, भानुप्रताप साहू, केशव राम साहू,मंशा साहू,प्रदीप साहू, हीरू साहू,संयुक्त सचिव खिलावन कुम्भज,महामंत्री ममता सिहरे,युवा नेता रूप राम साहू,हेमलाल साहू,मनोज साहू,सेक्टर अध्यक्ष देवेंद्र शांडिल्य,केशू साहू,भूषण ओंधिया, सोमनाथ साहू,उमेश साहू, एस कुमार कालीहारी,छगन साहू,पूजा ठाकुर,पूर्णिमा साहू,अशोक साहू,ठाकुर राम पटेल, दीनदयाल ध्रुव,प्रीत साहू,मुरली फागू राम,भूपेश कुमार,सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.