वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर के मंडलों में जनचौपाल-बैठक कार्यक्रम संपन्न,लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक संघर्ष करेगी कांग्रेस
बालोद : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संचालित राष्ट्रव्यापी “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के अंतर्गत आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर के "कंकालिन,धनेली,अरकार, मिर्रिटोला" मंडल में जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया!!
बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर के अध्यक्ष श्री किशोर साहू ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक नागरिक के स्वतंत्र मताधिकार पर निर्भर करती है। आज देश में मतदाता सूची की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और आम नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा का जनआंदोलन है। इस अभियान को गांव-गांव, पंचायत-पंचायत और प्रत्येक बूथ तक पहुंचाकर आम जनता को जागरूक किया जाएगा।श्री साहू ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के तहत प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची को लेकर कांग्रेसजनों को विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना या किसी प्रकार की अनियमितता होना उसके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। आगामी 11 दिसंबर तक दावा-आपत्ति की प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सतत निगरानी रखें तथा पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने और गलत प्रविष्टियों पर नियमानुसार आपत्ति दर्ज कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। किसी भी मतदाता को उसके संवैधानिक अधिकार से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर आम जनता महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर की समस्याओं से परेशान है, वहीं दूसरी ओर किसान धान खरीदी की व्यवस्थाओं, एग्रीस्टेक पोर्टल में एवं गिरदावरी सूची में रकबा कम बताने,टोकन और खरीदी केंद्रों में व्याप्त परेशानियों से जूझ रहे हैं। सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में भारी अंतर है। कांग्रेस कार्यकर्ता बिजली आंदोलन और धान खरीदी से जुड़ी किसानों की समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे तथा आम नागरिकों और किसानों से सीधा संवाद कर उनकी आवाज को बुलंद करेंगे।
पूर्व विधायक श्री भैयाराम सिन्हा ने कहा कि वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान आज देश के लोकतांत्रिक भविष्य की रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित न रहें, बल्कि भाजपा सरकार की विफलताओं, किसान विरोधी नीतियों, बिजली की समस्याओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को बूथ स्तर पर जन-जन तक पहुंचाएं। जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करें और सरकार की वास्तविक स्थिति से लोगों को अवगत कराएं। कांग्रेस की लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है।वोट बचाओ देश बचाओ अभियान चलाया जा रहा है
मंडल प्रभारी शादिक अली ,जितेंद्र यादव, पुरन साहू,राकेश सोनबेर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी द्वारा लम्बे समय से मतदाता सूची में कथित अनियमितता,नाम जोड़ने एवं हटाने की प्रक्रिया तथा चुनावी पारदर्शिता जैसे मुद्दों को विभिन्न मंचों पर उठाया गया है।आज इन मुद्दों पर देश के युवा और छात्र भी सड़कों पर आंदोलनरत है।मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर पूर्व में जिला और ब्लॉक स्तर पर विरोध मार्च एवं पुतला दहन का कार्यक्रम भी किया गया है।1 नवम्बर को रामलीला मैदान दिल्ली में इंडिया गठबंधन द्वारा ऐतिहासिक रैली का आयोजन भी किया गया। मतदाता सूची की विश्वसनीयता जरूरी है।कांग्रेस का स्पष्ट संदेश है—लोकतंत्र की रक्षा होगी, मताधिकार की सुरक्षा होगी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष सड़क से सदन तक जारी रहेगा।
जनचौपाल में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तामेश्वर साहू,पूर्व मंडी सदस्य बसंत सोनबेर जिला महामंत्री जितेंद्र यादव पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार महमल्ला,मंडल अध्यक्ष सुमीत राजपूत,हेमप्रकाश साहू,तोषण साहू,गिरधारी देवांगन,सेक्टर प्रभारी कोमलेश्वर सिन्हा यादेश्वर गुलेंद्र कतलाम बल्ला कुंजाम,उमर अली ,रामस्वरूप साहू,कौशल साहू,दिनाराम चेलक,पूर्व जिला पंचायत सभापति केदार देवांगन,नगर पंचायत उपाध्यक्ष भुनेश्वर ठाकुर किसान कांग्रेस अध्यक्ष टेकलाल साहू,सचिव तुलेश सिन्हा,हेमलाल साहू,विष्णु ठाकुर,जनपद सदस्य अजीत कुंजाम,जनपद प्रतिनिधि भोज चंद्रवंशी,पार्षद प्रवीण कुमार, परमानंद सेन, पुनेश्वर साहू,राजेश यादव, प्रवीण सोनबेर,रामगुलाम सोम सहदेव पोया, उमेद सलाम ब्रिज सेवता तैयब अली नानक उईके,हिरामन सोरी फागू सोरी अरुण प्रजापति,पंकज सोनबेर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : रमेश कुमार

No Previous Comments found.