सेवा सहकारी समिति धनोरा में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ
धनोरा : खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति धनोरा में रविवार को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी और बलभद्र भगवान की पूजा-अर्चना से हुई। अतिथियों ने तराजू-बांट की पूजा कर, नारियल फोड़कर और पहले किसान की बोहनी कराकर खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्र को फूल-मालाओं और रंगोली से सजाया गया था। किसानों ने उद्घाटन समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वर्ष शासन द्वारा धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक की जाएगी। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जाएगी। उद्घाटन अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य लता लक्ष्मीचंद साहू अधिकारियों ने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसी भी किसान को धान बेचने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए केंद्र में पहले से ही पूरी व्यवस्था की गई है इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बांट और नमी मापक यंत्र पर्याप्त मात्रा में बारदाना टोकन व्यवस्था - किसान तुंहर टोकन ऐप और समिति स्तर से पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था धान के सुरक्षित भंडारण के लिए चबूतरा और तिरपाल की व्यवस्था समिति प्रबंधक ने बताया कि धनोरा केंद्र से जुड़े गांवों के पंजीकृत किसानों को बारी-बारी से टोकन दिया जाएगा। किसान को खरीदी के बाद भुगतान सीधे किसान के बैंक खाते में किया जाएगा।
पहले दिन ही कई किसानों ने अपना धान बेचने के लिए टोकन कटवाया उसे शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जनपद सदस्य लता लक्ष्मीचंद साहू , जनपद सदस्य तानसिंह देहारी , समिति अध्यक्ष परमानंद साहू समिति प्रबंधक चुम्मन लाल ईस्दा , ग्राम पंचायत धनोरा सरपंच सुमन साहू , भाजपा जिला किसान मोर्चा लक्ष्मीचंद साहू , केजू राम , पूरन साहू , प्रेमतिरत, आदि बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीणजन उपस्थित रहे । अंत में सभी अतिथियों ने किसानों से अपील की कि वे अपना धान सूखा कर और साफ करके लाएं, ताकि नमी के कारण कटौती न हो और उन्हें पूरा समर्थन मूल्य मिल सके।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.