भाजपा के जिला संगठन के आह्वान पर 'लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ' पदयात्रा का भव्य आयोजन
बालोद : भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन बालोद के आह्वान पर आज जिला मुख्यालय बालोद में "लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ" पदयात्रा का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में जिले भर से लगभग 3 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पदयात्रा का शुभारंभ कुर्मी भवन प्रांगण से हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। इस दौरान कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। हाथों में भाजपा के झंडे, तख्तियां और लोकतंत्र बचाओ के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने अनुशासित तरीके से पदयात्रा को सफल बनाया।
इस महत्वपूर्ण पदयात्रा में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं बालोद जिले के प्रभारी मंत्री माननीय विजय शर्मा तथा प्रदेश भाजपा महामंत्री माननीय यशवंत जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पदयात्रा में शामिल होने आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कांग्रेस की अराजकता और कुशासन की नीतियों के खिलाफ यह पदयात्रा जन-जागरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन स्थापित करने के लिए हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहना होगा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि लोकतंत्र को चलाने वाले लोकतंत्र बचाने क्यों निकले हैं ये अराजकता का माहौल देश में खड़ा कर रहे हैं हमें भूलना नहीं चाहिए कि हमारे पड़ोसी मुल्कों में लोकतंत्र से चुनी सरकार को अराजकता और भीड़ तंत्र ने क्या हाल किया है ऐसे ही माहौल भारत में बनाने की कोशिश लगातार की जा रही है भीड़ तंत्र के अराजकता को हम भाजपा के लोग जनसैलाब लेकर अनुशासन के साथ टक्कर देने तैयार हैं
प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आज बालोद में जो जनसैलाब उमड़ा है वह इस बात का प्रमाण है कि जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने जिला संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भारत में अराजकता का माहौल तैयार करने की पूरी कोशिश चल रही है पर हम भाजपा के कार्यकर्ता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने हमेशा तैयार रहेंगे उनकी कोई भी चाल और झूठी शाजिस को सफल नहीं होने देंगे भाजपा के हर कार्यकर्ता को जन जन तक जाकर विपक्ष का अराजकता फैलाने के मंसूबे को बताना है और भारत को बचाना है
पदयात्रा के सफल आयोजन पर जिला संगठन प्रभारी संध्या परगनिया जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख लघु वन उपज उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांत पवार देवलाल ठाकुर अभिषेक शुक्ला पूर्व विधायक प्रीतम साहू वीरेंद्र साहू राजेंद्र राय पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव कार्यक्रम प्रभारी अश्वनी यादव जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव सौरभ लुनिया तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर तोमन साहू तोरण साहू प्रतिभा चौधरी प्रमोद जैन लाल निवेंद्र टेकाम प्रदीप साहू कुंती देवांगन मोंहतिन बाई चौरका जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुरराम चन्द्राकर कौशल साहू टिनेश्वर बघेल श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर पवन सोनबरसा श्रीमती कांती सोनेश्वरी जिला मंत्री सुरेन्द्र देशमुख सोमेश शोरी प्रेम साहू श्रीमती चन्द्रलता साहू
श्रीमती पूजा यादव श्रीमती निशा योगी हरीश कटझरे मनीष झा, जितेन्द्र साहू विनोद जैन मोनू गुलशन साहू अनूप देशमुख पंकज चौधरी हिमांशु साहू समीर खान रवि पांडे संतोष कौशिक लोकेश श्रीवास्तव महेश पाठक राहुल सोनी कमल बजाज मंडल अध्यक्षों, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय सहयोग दिया।
कार्यक्रम के अंत में जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं, आयोजन के व्यवस्था प्रभारियों जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारियों सहित पुलिस प्रशासन एवं मीडिया बंधुओं का भी आभार व्यक्त किया
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.