आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्म भोजन राशि बढ़ाने विधायक को सौंपा ज्ञापन

बालोद : संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में आंगनबाड़ियों में वितरित होने वाले गर्म भोजन की राशि बढ़ाने की मांग उठी। इस संबंध में समस्त सहायिका एवं कार्यकर्ताओं ने संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ श्रीमती संगीता सिन्हा जी को ज्ञापन सौंपकर गर्म भोजन की राशि बढ़ाने की मांग की।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को गर्म भोजन प्रदान किया जाता है, जिसके लिए शासन द्वारा निर्धारित राशि के तहत दाल, तेल, मसाला, सब्जी एवं ईंधन की व्यवस्था करनी पड़ती है। वर्तमान में महंगाई के चलते खाद्य सामग्री और रसोई संबंधी खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि गर्म भोजन हेतु मिलने वाली राशि पर्याप्त नहीं है।

ज्ञापन में बताया गया कि बाजार में दाल, तेल, मसाला, सब्जी एवं ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आंगनबाड़ी समूहों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। महिला समूहों को रोजगार का अवसर तो मिला है, लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं समूहों ने विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी से मांग की है कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण गर्म भोजन उपलब्ध कराने तथा समूहों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए गर्म भोजन की राशि में वृद्धि की जाए, ताकि महंगाई के अनुरूप भोजन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.