ब्लॉक् नरहरपुर मे बाल विवाह की रोकथाम को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बालोद : अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर  संस्था स्पर्श कांकेर व महिला बाल विकास कांकेर के संयुक्त रूप से कांकेर जिले के ब्लॉक् नरहरपुर मे बाल विवाह की रोकथाम को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान विद्यालयों के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में महिलाओ व छात्र-छात्राएं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुपरवाइजर उपस्थित रहे। अभियान के दौरान श्रीमती रीना लारिया जिला बाल संरक्षण अधिकारी आईसीपीएस,श्री अमित बघेल जिला परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्प लाईन 1098 कांकेर 
श्री मुकेश मरकाम सुपरवाइजर चाइल्ड हेल्प लाईन 1098 ने विद्यार्थियों  को विश्व बाल विवाह  विशेष दिवस के विषय में जानकारी देते हुए बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के  प्रति जागरुक करते हुए इसके दुष्परिणामों  और कानूनी प्रावधानों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई व बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। तथा जे0आर0सी0 टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 18001027222 की जानकारी दी एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पुलिस नंबर 112 की भी जानकारी दी गई ।एवं कम उम्र में विवाह होना बालिकाओं की विशेष रूप से शिक्षा प्रभावित होती है,बाल विवाह रोकने के लिए अभिभावकों शिक्षकों युवाओं और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आने की आवश्यकता है। इसी क्रम में जिला समन्वयक उमेश कुमार साहू ने बच्चो व शिक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुपरवाइजर को बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ  दिलाई गई । शपथ दिलाते हुए,सुश्री धामनी कुर्रे परियोजना अधिकारी नरहरपुर महिला एवं बाल विकास विभाग  द्वारा हरी झंडी दिखा कर बाल विवाह रोकथाम जागरूकता के लिए भव्य रैली निकाली गयी जिसमे स्कूली छात्र छात्राए, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, व ग्रामीण महिलाए उपस्थित हुए!

रिपोर्टर : रमेश कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.