गुरु रविदास जयंती वर्ष पर ‘समरसता संकल्प कलश’ वितरण, सभी मंडलों में पहुंचाया गया समरसता का संदेश

बलौदाबाजार  : संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता, एकता एवं भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला भाजपा कार्यालय बलौदाबाजार में ‘समरसता संकल्प कलश’ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गुरु रविदास जी ने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश देकर समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके इन्हीं महान विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा यह पहल की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के सभी मंडलों में ‘समरसता संकल्प कलश’ का वितरण किया गया, जिसके माध्यम से प्रत्येक मंडल एवं कार्यकर्ताओं के बीच सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे का संदेश पहुंचाया गया। कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए भेदभाव मुक्त एवं समरस समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्री गौरीशंकर अग्रवाल, जिला प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा, श्री शिवरतन शर्मा जी सदस्य भाजपा कोर कमिटी छत्तीसगढ़, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, जिला प्रभारी श्री अमित कुमार साहू, श्री योगेश चंद्राकर, जिला पंचायत बलौदाबाजार की अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आनंद यादव, जिला महामंत्री श्री कृष्णा अवस्थी एवं श्री विजय यादव सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गौरी शंकर अग्रवाल  (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़) ने कहा कि
"संत शिरोमणि गुरु रविदास जी केवल एक संत नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता के महान प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपने विचारों से समाज को समानता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' का उनका संदेश हमें बताता है कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्म और चरित्र से होती है। आज 'समरसता संकल्प कलश' के माध्यम से हम सभी समाज में भाईचारा, समरसता और एकता का संकल्प लें।".
श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ( जिला प्रभारी मंत्री) ने कहा कि
"गुरु रविदास जी ने सदैव समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने की प्रेरणा दी। आज का यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का अभियान है। हम सभी का दायित्व है कि उनके विचारों को घर-घर तक पहुँचाएं और समरस समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।".  
टंक राम वर्मा जी (कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) ने कहा कि
"गुरु रविदास जी का जीवन हमें सेवा, समानता और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। 'समरसता संकल्प कलश' समाज में एकता और सद्भाव का प्रतीक बने, यही हमारी कामना है।
श्री मति कमलेश जांगड़े सांसद जांजगीर चांपा  ने कहा कि पूरा देश गुरु रवि दास जी को मानता है। 
डॉ. सनम जांगड़े जी (प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा, भाजपा छत्तीसगढ़) ने कहा कि 
"संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और समरसता में है। उनके विचार आज भी हमें सामाजिक भेदभाव मिटाकर समान अवसर और सम्मान देने की प्रेरणा देते हैं। हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और समरस भारत के निर्माण में सहभागी बनें।"
शिव रतन शर्मा पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने कहा कि
"गुरु रविदास जी का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना सदियों पहले था। समाज में प्रेम, सद्भाव और समानता स्थापित करना हम सभी का दायित्व है। विशेषकर युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए।"
आनंद यादव (जिलाध्यक्ष, भाजपा) ने कहा कि आज जिला भाजपा द्वारा आयोजित 'समरसता संकल्प कलश' कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु रविदास जी के समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि वे इस संदेश को प्रत्येक घर तक पहुँचाकर सामाजिक सद्भाव को और मजबूत करें।अमित कुमार साहू (जिला प्रभारी) ने कहा कि
"संत रविदास जी ने समाज को एक सूत्र में बाँधने का कार्य किया। आज हम सभी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लें।"
"समरसता भारतीय संस्कृति की पहचान है। गुरु रविदास जी ने अपने जीवन से इस मूल्य को स्थापित किया। आज का यह कार्यक्रम उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का एक सशक्त प्रयास है तथा कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समतामूलक विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा सामाजिक एकता एवं समरसता को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया तथा मंच का संचालन कृष्णा अवस्थी जिला महामंत्री ने किया।इस कार्यकर्म में जिला के मंडल अध्यक्ष जिला प्रभारी जिला के सभी सदस्यों उपस्थित हुए थे

रिपोर्टर : बलदाऊ सिंह ठाकुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.