बस पलटने से दर्दनाक हादसा कंडक्टर की मौत घायलों से मिलने हॉस्पिटल पहुंची लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा
बालोद - जिले में बस पलटने से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बस के कंडक्टर की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा तत्काल बालोद जिला अस्पताल पहुंची। विधायक श्रीमती सिन्हा ने अस्पताल में भर्ती सभी घायल यात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने मृतक कंडक्टर के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान विधायक ने कहा कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। विधायक के इस मानवीय पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।
रिपोर्टर - रमेश कुमार
No Previous Comments found.