सांसद लक्ष्मी वर्मा के प्रथम आगमन पर आयोजित भव्य स्वागत कार्यक्रम
बलौदा बाजार- प्रदेश के बलौदा बाजार में आज शाम छत्तीसगढ़ से भाजपा की नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के प्रथम आगमन पर उत्साह देखने लायक रहा। शहर में कई स्थानों पर अलग अलग समाज के लोगों ने स्वागत किया व्यापारी संघ किराना दुकान संघ वर्मा समाज खाद भंडार संघ अनुसूचित जाति समाज ने मंच बना कर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।सुहेला क्षेत्र के गांवों में भी जोरदार स्वागत किया गया प्रदेश कार्य समिति सदस्य अदिति बाघमार किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष द्वारिका वर्मा संयोजक अनुपम अग्रवाल एवं अन्य वरिष्ठ नेता ने स्वागत किया। राज्यसभा के लिए हाल ही में निर्वाचित हुईं लक्ष्मी वर्मा का ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए सम्मानित किया। उनका गृह ग्राम मुड़पार सुहेला ब्लॉक में होने से स्थानीय लोगों में उनके प्रति विशेष जुड़ाव और उत्साह देखने को मिला।
बलौदा बाजार पहुंचने पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सनम जांगड़े पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष अशोक व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक पुरुषोत्तम सोनी जिला महा मंत्री कृष्णा अवस्थी विजय यादव राहुल रितेश सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत कियाअपने संबोधन में लक्ष्मी वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के सहयोग से ही एक छोटे से गांव की कार्यकर्ता को ये बड़ा अवसर मिला है।उन्होंने विशेष रूप से बलौदा बाजार जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ता उनके लिए “देव तुल्य” हैं, जिनकी मेहनत और समर्पण से संगठन मजबूत बनता है। समापन कार्यकर्म अटल चौक में सभी वरिष्ठ लोगों का भाषण और आभार दिया गया
संवाददाता - बलदाऊ सिंह ठाकुर
No Previous Comments found.