स्थापना दिवस के अवसर पर आज बलौदा बाजार स्थित जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित
बलौदा बाजार : स्थापना दिवस के अवसर पर आज बलौदा बाजार स्थित जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन के स्थापना दिवस को उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। भाजपा का झण्डा फहराने के पश्चात कार्यकर्म प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आनंद यादव विजय केशरवानी टेसू लाल धुरंधर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना राष्ट्र सेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ हुई है आज पार्टी लाखों कार्यकर्ताओं के समर्पण, त्याग और मेहनत के बल पर देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित हुई है। वरिष्ठ नेता विजय केशवानी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेता टेसू लाल धुरंधर ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को संगठन के सिद्धांतों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कृष्णा सेन कुंवर नामदेव रमेश गुप्ता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता वर्मा शहर अध्यक्ष राकेश ध्रुव धनंजय साहू आलोक अग्रवाल पुरुषोत्तम सोनी महामंत्री महेंद्र साहू हरीश चंद वर्मा योगेश वर्मा मणि कांत मिश्रा पार्षद अमितेश नेताम रवि यादव तरुण वर्मा मनीष कश्यप सरिता मार्के धनश्वरी वर्मा नेतराम वर्मा रीता केशरवानी आदित्य बाजपेई रजनी कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
रिपोर्टर : बलदाऊ सिंह ठाकुर


No Previous Comments found.