छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल का मनाया गया जन्मदिन

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल का जन्मदिन आज बलौदाबाजार में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
जन्मदिन समारोह में प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव रतन शर्मा, पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने गौरीशंकर अग्रवाल के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव जनसेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से अनेक कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिली है तथा संगठन को नई दिशा प्राप्त हुई है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। पूरे आयोजन में उत्साह, आत्मीयता एवं सौहार्द का वातावरण बना इसके बाद एक पेड़ माँ के नाम से वृक्षरोपण किया गया |

रिपोर्टर : बलदाऊ सिंह ठाकुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.