राम सप्ताह समिति एवं आगामी शोभायात्रा के संबंध में थाना भाटापारा शहर में शांति समिति की बैठक आयोजित

बलौदाबाजार : ​पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के निर्देशन में आगामी त्योहारों एवं आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा लगातार शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 30.08.2026 को थाना भाटापारा शहर परिसर में 'राम सप्ताह समिति' एवं आगामी दिनांक 05.09.2026 को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के संबंध में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।  

​बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार श्री खोमन सिन्हा एवं एसडीओपी भाटापारा श्री तारेश साहू, तहसीलदार भाटापारा श्री अभिषेक अग्रवाल, नगर पालिका परिषद भाटापारा के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित पाटले एवं थाना स्टाफ सहित भाटापारा नगर के राम सप्ताह समिति के पदाधिकारी, विभिन्न वार्डों के प्रतिष्ठित नागरिक, वरिष्ठ जन तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।  

​बैठक के मुख्य बिंदु एवं दिए गए निर्देश:
1. ​शोभायात्रा व रैली का मार्ग एवं समय: दिनांक 05.09.2026 को आयोजित होने वाली शोभायात्रा, झांकी व रैली के निर्धारित रूट तथा समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।  
2. ​सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था: शोभायात्रा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती को लेकर चर्चा की गई।
3. ​डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र: शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन एवं मानक आवाज सीमा के भीतर ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने की हिदायत दी गई।
4. असामाजिक तत्वों पर नजर: आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या शांति भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
5. ​बैठक के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं समिति के सदस्यों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे, जिन पर पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।  

​बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की अपील:- पुलिस ने सभी नागरिकों एवं आयोजकों से अपील की है कि आगामी राम सप्ताह एवं शोभायात्रा के आयोजन को आपसी भाईचारे, शांति व सौहार्द के साथ भव्य रूप से संपन्न कराएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

रिपोर्टर : बलदाऊ सिंह ठाकुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.