अल्ट्राटेक कुकुरदी सीएसआर द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की मुख्य परीक्षा संपन्न

बलौदाबाजार - अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदी सीमेंट वर्क्स द्वारा निगमित्त सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अत्तर्गत ग्राम ढनढनी एवं सरकीपार में संचालित 3 माह के बेसिक सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की मुख्य परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। ढनढनी केंद्र में परीक्षा का आयोजन आज किया गया, जबकि सरकीपार केंद्र में मुख्य परीक्षा पूर्व में 4/9/26 आयोजित की जा चुकी है

उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 मई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक संचालित किया गया, जिसके लिए दोनों ग्रामों में स्थानीय सिलाई प्रशिक्षिकाओं की नियुक्ति की गई थी। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।

मुख्य परीक्षा में दोनों केंद्रों की कुल 60 प्रशिक्षणार्थी महिलाओं एवं बालिकाओं ने सहभागिता की। परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों के सिलाई संबंधी तकनीकी ज्ञान, माप लेने की क्षमता, डिजाइनिंग की समझ, परिमान निर्माण कौशल तथा प्रशिक्षण अवधि में अर्जित दक्षताओं का मूल्यांकन लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा के माध्यम से किया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में भाग लेते हुए अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र आगामी सप्ताह में दिये जाने की योजना है।

अल्ट्राटेक कुकदी के सीएसआर प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वरोजगार के अवसरों से जोडने तथा उनकी आय बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रतिभागी सिलाई एवं परिधान निर्माण कार्य के माध्यम से स्वयं का रोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदी सीमेंट वर्कस के प्रति आभार व्यक करते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रमों से उन्हें नई आजीविका के अवसर प्राप्त हुए है तथा उनके आत्मविश्वास में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

यह पहल महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, स्वरोजगार संवर्धन एवं सतत आजीविका निर्माण की दिशा में अल्ट्राटेक ककरदी के प्रतिबद्ध प्रयासों का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। प्रशिदक्षण कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

रिपोर्टर - बलदाऊ सिंह ठाकुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.