बलौदा बाजार में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान, घर-घर जलेंगे दीप

बलौदा बाजार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के सम्मान में 17 सितंबर को बलौदा बाजार भाटापारा जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिलेभर में घरों, तालाबों, सरोवरों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाकर प्रyधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की जाएंगी।जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे 17 सितंबर की शाम अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर इस अभियान में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि गांव से लेकर शहर तक प्रत्येक घर में दीप जलाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पूरा जिला एक साथ रोशनी से जगमगाy उठे।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारीy सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर की शाम जिले के हर घर में दीप प्रज्वलित हों और सामूहिक रूप से रोशन दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं का संदेश पहुंचे, यही इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे 17 सितंबर की शाम अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर इस अभियान में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि गांव से लेकर शहर तक प्रत्येक घर में दीप जलाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पूरा जिला एक साथ रोशनी से जगमगा उठे।रिपोर्टर : बलदाऊ सिंह ठाकुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.