शांति भंग व बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन पड़ा भारी, ₹10 हजार का बंधपत्र जप्त
बलौदाबाजार :
● शांति भंग करने एवं बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन करने वाले अनावेदक पर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की कड़ी कार्यवाही
● अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM) पलारी द्वारा अनावेदक सत्यप्रकाश घृतलहरे का ₹10,000 का बाउंड ओवर (बंधपत्र) किया गया जप्त (Bond Down)
● बंधपत्र जप्ती राशि जमा न करने पर भू-राजस्व की भांति वसूली तथा गिरफ्तारी कर जेल भेजने की चेतावनी
● असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों को बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का स्पष्ट संदेश: शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने पर होगी कठोर कानूनी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन, में क्षेत्र में शांति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक व उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में शांति भंग करने की नीयत से बाउंड ओवर (बंधपत्र) की शर्तों का उल्लंघन करने वाले अनावेदक के विरुद्ध कानूनी शिकंजा कसते हुए उसका बंधपत्र जप्त (Bond Down) कराया गया है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण एवं कार्यवाही:- थाना पलारी के इस्तगासा क्रमांक 170/2026 के आधार पर न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी पलारी द्वारा दिनांक 25.05.2026 को अनावेदक सत्यप्रकाश घृतलहरे से क्षेत्र में शांति बनाए रखने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 126 के अंतर्गत ₹10,000/- (दस हजार रुपये) का बंधपत्र (Bond Over) निष्पादित कराया गया था। इसके उपरांत भी अनावेदक द्वारा शांति व्यवस्था प्रभावित करते हुए बंधपत्र की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन किया गया, जिस पर थाना पलारी द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। न्यायालय SDM पलारी द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का अनावेदक द्वारा प्रस्तुत उत्तर असंतोषजनक पाए जाने पर, न्यायालय द्वारा BNSS की धारा 135(3) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए दिनांक 25.05.2026 को निष्पादित ₹10,000/- का बंधपत्र जप्त (Bond Down) करने का आदेश जारी किया गया है।
आदेशित दंडात्मक कार्यवाही:- अनावेदक सत्यप्रकाश घृतलहरे से ₹10,000/- की बंधपत्र जप्ती राशि तत्काल जमा करने हेतु निर्देशित किया गया है। राशि जमा न किए जाने की स्थिति में BNSS की धारा 491(2) के अनुसार उक्त राशि की वसूली भू-राजस्व की भांति की जाएगी। शांति बंधपत्र का उल्लंघन करने के कारण BNSS की धारा 141(1)(ख) के अंतर्गत अनावेदक को गिरफ्तार कर बंधपत्र की शेष अवधि तक कारागार (जेल) में निरुद्ध किए जाने की पृथक कार्यवाही की जा रही है।
अनावेदक का विवरण:- सत्यप्रकाश घृतलहरे, पिता कृष्ण कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम खम्हरिया थाना पलारी रिपोर्टर : बलदाऊ सिंह ठाकुर

No Previous Comments found.