पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव आज
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन 2 नवम्बर 2026 को बलौदाबाजार स्थित पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे।
राज्योत्सव समारोह की अध्यक्षता राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे एवं जिले के प्रभारी एवं स्वस्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अति विशिष्ट अतिथि होंगे।समारोह में जांजगीर- चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक भाटापारा इंद्र साव, विधायक कसडोल संदीप साहु, विधायक बिलाईगढ़ कविता प्राण लहरे, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल,पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन,जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव एवं जिला अध्यक्ष आनंद यादव विशिष्ट अतिथि होंगे।
विभागीय विकास प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण-राज्योत्सव में लगभग 18 विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक विकास प्रदर्शनी लगाए जाएंगे। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा।सांस्कृतिक संध्या मे सुप्रसिद्ध छत्तीसगढी गायिका पायल साहु के सुरमयी गीत गूंजेगी।इसके साथ ही शरद अग्रवाल एंड ग्रुप द्वारा रंग सरगम,अयान ऑन पियानो, लोक कला मंच 'नवरंग',लोक कला मंच 'मया' के कलाकारों एवं स्कूली छात्रों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।
रिपोर्टर : बलदाऊ सिंह ठाकुर

No Previous Comments found.