लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा !
बलौदाबाजार : भारतीय जनता पार्टी जिला बलौदाबाजार के नेतृत्व में आज लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ के आह्वान के साथ विशाल रैली निकाली गई। रैली में लगभग 8 हजार 500 भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची, अटल चौक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक स्वच्छ छवि वाली पार्टी है, जिसने कभी सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में लगाए गए आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास किया था। उस समय भाजपा सहित विपक्षी दलों को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन लोकतंत्र की शक्ति के सामने अंततः कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि जब देश में विदेशी ताकतें अन्य राजनीतिक दलों को सहयोग करने लगती हैं, तब अराजकता फैलाने का प्रयास किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ती है और जनता के आशीर्वाद से विभिन्न राज्यों में विजय प्राप्त करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब चुनाव हार जाती है, तब चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची में गड़बड़ी का मुद्दा उठाकर भ्रम फैलाने लगती है। भाजपा लोकतंत्र की मजबूती और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।
पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवरतन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार 13 करोड़ वोट चोरी का आरोप लगा रही है, जबकि मतदाता सूची में सुधार एवं शुद्धिकरण की प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा जिन मतदाताओं के नाम हटाने या स्थानांतरित होने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, उनमें बड़ी संख्या ऐसे मतदाताओं की है जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी अथवा जो अन्य कारणों से मतदाता सूची में सुधार के पात्र थे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया में लगभग 6 करोड़ बीस लाख मतदाताओं का नाम स्थानांतरण, 2 करोड़ 80 लाख मृत मतदाताओं के नाम, एक करोड़ दोहरे नाम तथा 3 करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम होने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा की जा रही कार्रवाई पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों है, यह समझ से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के सुधार से राहुल गांधी को राजनीतिक परेशानी हो रही है।
कैबिनेट मंत्री छ.ग. शासन टंकराम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतों द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने और देश में अस्थिरता फैलाने के प्रयासों के विरोध में आज बलौदाबाजार में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में पार्टी पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सहभागिता की और उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही और आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की मर्यादा और जनादेश का सम्मान हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाने के प्रयास में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास आज कोई सकारात्मक जनहित का मुद्दा नहीं है, इसलिए वह चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। श्रीमती वर्मा ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। चुनाव आयोग द्वारा नियमों के तहत की जा रही प्रक्रिया का सम्मान किया जाना चाहिए, न कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए उसे विवाद का विषय बनाया जाना चाहिए भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव और राष्ट्रहित के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा कांग्रेस के भ्रामक आरोपों का जवाब जनता के बीच जाकर दिया। लगातार चुनावों में जनता का विश्वास हासिल करने में विफल रहने के बाद विपक्ष द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाना, जनादेश की गरिमा को ठेस पहुँचाना और देश में अस्थिरता का वातावरण बनाने का प्रयास करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे देश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार चुनाव जीते, उस समय एसआईआर लागू नहीं था। वर्ष 2019 में भी एसआईआर लागू नहीं था और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के समय भी एसआईआर लागू नहीं था। इसके बावजूद भाजपा लगातार जनता के विश्वास और समर्थन से चुनाव जीतती रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर अनावश्यक सवाल उठाकर जनता के बीच भ्रम फैलाना उचित नहीं है।
राहुल टिकरिहा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठित जनशक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ हम सदैव प्रतिबद्ध हैं।
रैली पश्चात् अम्बेडकर चौक में अम्बेडकर जी की मूर्ति पर मल्यार्पण किया जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने कार्यकर्ताओ का आभार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माननीय गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक भाटापारा एवं प्रदेश कोर कमिटी सदस्य भाजपा माननीय शिवरतन शर्मा, कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन माननीय टंकराम वर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश मंत्री भाजपा व जिला प्रभारी बलौदाबाजार-भाटापारा माननीय अमित साहू, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा माननीय प्रमोद शर्मा, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल टिकरिहा, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश चंद्राकर, विपिन विहारी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं नागरिक गण हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : बलदाऊ सिंह

No Previous Comments found.