पंडित चक्रपाणी शुक्ल हायर सेकेण्डरी स्कूल मे उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन
बलौदाबाजार :- जिला उपभोक्ता आयोग बलौदाबाजार द्वारा स्वामी आत्मानंद पण्डित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आम नागरिकों एवं स्कूली छात्र छात्राओं, विद्यालयीन स्टॉफ को उपभोक्ता कानून सम्बंधित जानकारी प्रदान की गई।
जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष रंजना दता, सदस्यगण शारदा सोनी एवं हरजीत सिंह चावला ने छात्र छात्राओं, को उनके अधिकारों व हितों की विस्तृत जानकारी दी एवं जागरुकता सम्बंधित पम्पलेट का वितरण किया गया। छात्र छात्राओं को उपभोक्ताओं के उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों से जागरुक किया जा रहा है जिससे जिले में उपभोक्ता प्रकरणो की वृद्धि भी हो रही है । उपभोक्ता जागरूकता ही शोषण से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उनके द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं को गुणवतापूर्ण वस्तु एवं सेवाएं प्राप्त करना उनका कानूनी अधिकार है। उपभोक्ताओं को किसी वस्तु की कीमत, गुणवता की जांच, मात्रा की जांच, सेवा व संविदा शर्ते, बीमा, मेडिकल क्लेम फाइनेंस कंपनियां, बैंक, यातायात वाहन, आनताइन खरीददारी सोच समझकर करनी चाहिए।शिकायतकर्ता में लगने वाले शुल्क के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यदि उपभोक्ता शिकायत का मूल्य पाँच लाख तक हो तो उस पर कोई शुल्क नहीं लगता है शिकायत निःशुल्क रहती है।
फ़ाइलिंग व ई हियररिंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि आयोगों के समक्ष शिकायत अब ई फाइलिंग के माध्यम से ऑनलाइन ही की जाती है जो अब अनिवार्य है इसके लिए उपभोक्ता ई जागृति पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। उपभोक्ताओं को अपना पक्ष रखने के लिए बहस हेतु आयोग के समक्ष उपस्थित होना जरूरी नहीं है उपभोक्ता अपना पक्ष या बहस ई हियरिंग के माध्यम से ऑनलाइन कहीं से भी कर सकते हैं।यह सुविधा जिला उपभोक्ता आयोग बलौदाबाजार सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में प्रारंभ हो चुकी है।
उपभोक्ता जागरुकता शिविर के दौरान आयोग के कर्मचारीगण दिनेश शर्मा, राजेश्वर इंगले, अम्बिका गोटा, धीरज दुबे अधिवक्ता संघ बलौदाबाजार के अध्यक्ष शारिक खान, राज नारायण त्रिपाठी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बलौदाबाजार से बलदाऊ सिंह ठाकुर
No Previous Comments found.