अल्ट्राटेक कुकुरदी द्वारा , पिपराही मे "निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

बलोदा बाज़ार - अल्ट्राटेक कुक्रदी सी.एस.आर. एवं श्री गणेश विनायक फाउंडेशन मोबाईल यूनिट रायपुर के संयुक्त तत्वाधान द्वारा "नेत्र जाँच शिबिर का आयोजन अपने निकटवर्ती प्रभावित ग्राम पिपराही में इकाई प्रमुख श्री पवन कुलकर्णी के दिशा निर्देश तथा एचआर प्रमुख श्री प्रतीक भटनागर के मार्गदर्शन में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत किया गया। इस शिविर का शुभारंभ संयंत्र के अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सरकीपार सरपंच श्रीमती महेश्वरी राकेश वर्मा, पंचगण एवं ग्राम के वरिष्ट्रजन तथा बुजुर्गों, ग्राम के विद्यालय के प्रधानाचार्य की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। CSR प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ग्रामीण समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस प्रकार के शिविर भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किये जाते रहेंगे।

इस कैंप में विशेषज्ञों द्वारा आंख जांच कर आवश्यकतानुसार आंखों के लिए द्वाप, चश्मा एवं जरूरी सलाह निःशुल्क प्रदान किये। इस पहल से ग्रामीणों को मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों के बचाव एवं आंखों की देखभाल के प्रति जागरूकता मिली। पिपराही एवं सरकीपार के 146 मरिजों ने आंख जांच करायी एवं शिविर का लाभ लिया।

इस कार्यक्रम को सफलता पूवर्क संपन्न करने में सीएसआर से दया वर्मा, एवं कोपा प्रशिक्षणार्थी परमेश्वर साहू, प्रितम धूव व तामेश्वर सेन ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने मरीजों के पंजीकरण से लेकर जांच तक मुख्य प्रक्रिया में सुजारू रूप से सहयोग प्रदान कियाथाको विशेष योगदान दिया।

रिपोर्टर - बलदाऊ सिंह ठाकुर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.