खनिजो के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन क़ी कार्रवाई

बलौदाबाजार - जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी और कार्रवाई क़ी जा रही है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के कड़े निर्देश पर खनि प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही क़ी जा रही है। लगभग डेढ़ माह में खनिजो के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के 204 प्रकरणों में 58 लाख रुपए का अर्थदंड प्रस्तावित है।

खनि प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत डेढ़ में खनिज विभाग  के द्वारा विशेष अभियान चलाकर विभिन्न खनिजों सहित खनिज अवैध उत्खनन के 141 एवं अवैध परिवहन के 63 प्रकरण खनिज अधिनियम के तहत् पंजीबद्ध किया गया है। इसमें अवैध ईट निर्माण के 138,रेत के 1 एवं मुरूम के 2 प्रकरण शामिल हैं।खनिज रेत के अवैध परिवहन के 55, खनिज चूनापत्थर के 6, ईट के 2 प्रकरण दर्ज कर खान एवं खनिज (विकास तथ विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 (1) 23 (ख), सहपठित छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 एवं छत्तीसगढ़ खनिज (उत्खननन, परिवहन तथा भंडारण) नियम 2009 के नियम 4(3) के प्रावधानो के तहत उक्त प्रकरणों पर 58 लाख रूपये अर्थदंड राशि प्रस्तावित किया गया है। 

रिपोर्टर - बलदाऊ सिंह ठाकुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.