जिला कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार की महत्वपूर्ण घोषणा, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

बलौदाबाजार : जिला भाजपा कार्यालय, बलौदाबाजार–भाटापारा में आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के माननीय प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी एवं माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय जी के अनुमोदन उपरांत, जिला कोर ग्रुप के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आनंद यादव द्वारा जिला संगठन में महत्वपूर्ण दायित्वों हेतु निम्नांकित पदाधिकारियों की औपचारिक विधिवत घोषणा की गई—

- श्रीमती सत्यभामा साहू — जिला उपाध्यक्ष
- रितेश श्रीवास्तव — जिला मंत्री
- योगेश वर्मा (योगी) -- जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी

यह नियुक्ति की घोषणा जिला कार्यसमिति बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत रूप से की गई। इस अवसर पर संगठनात्मक एकजुटता, उत्साह एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं पूर्व विधायक तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और सक्रियता पर आधारित होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने, जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पार्टी की रीति-नीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस घोषणा के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिला संगठन और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनेगा तथा आगामी समय में पार्टी को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा।

जिला भाजपा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम योगदान देंगे।

रिपोर्टर : बलदाऊ

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.