पूर्व विधायक एवं भाजपा अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा
बलौदाबाजार : पूर्व विधायक एवं भाजपा अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र के निरंतर विकास की कामना की। इस अवसर पर डॉ. जांगड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित की है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय तथा आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों नागरिकों को मिल रहा है। डॉ. जांगड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व देश को विकसित भारत के संकल्प की ओर तेजी से अग्रसर कर रहा है। उनके कुशल मार्गदर्शन में भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
रिपोर्टर : बलदाऊ सिंह ठाकुर
No Previous Comments found.