DGMS के 125वें वर्ष पर कुकुरडीह लाइमस्टोन खदान में हुआ वृक्षारोपण, 50 पौधे लगाए गए
बलौदाबाजार : राष्ट्र सेवा में खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) के 125वें वर्ष के उपलक्ष्य में दिनांक 17.06.2026 को DGMS के तत्वाधान में अल्ट्राटेक सीमेंट वर्क्सt द्वारा कुकुरडीह लाइमस्टोन खदान, बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पहल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गौरव लड्ढा, उप-निदेशक (विद्युत), पश्चिम क्षेत्र, नागपुर के आगमन एवं उनके द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर श्री अभिषेक भारद्वाज (माइंस एजेंट) एवं श्री जय कुमार सचदेवा (माइन मैनेजर) सहित अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए वृक्षारोपण कार्य में योगदान दिया। विभिन्न प्रजातियों के लगभग 50 पौधे रोपे गए, जिनमें पर्यावरण संतुलन बनाए रखने एवं जैव विविधता को बढ़ावा देने की दृष्टि से उपयुक्त पौधों का चयन किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं उनकी देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस प्रकार यह वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
रिपोर्टर : बलदाऊ सिंह ठाकुर
No Previous Comments found.