खस्ताहाल सड़क से जनता परेशान,जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का आखिरी अल्टीमेटम

सुहेला : सिमगा से बलौदा बाजार मुख्य मार्ग बीते कुछ वर्षो से भारी मात्रा में खराब सड़क की जिम्मेदारी कोई लेने को तैयार नहीं जनता के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी पूर्व में दो बार जिम्मेदार विभागों को आवेदन कर चुकी है, आज तीसरा आवेदन के साथ अल्टीमेटम देते हुए पार्टी के द्वारा कहाँ गया कि तीन दिनों के अंदर अगर रोड का काम चालू नहीं हुआ तो,17-07-2026 को पूरे क्षेत्र में चक्काजाम किया जाएगा।
पार्टी का कहना है कि पांच बड़े सीमेंट प्लांट के ओवर लोड गाड़ियों के कारण तय समय से पहले रोड खराब हो जाता है जिसमें क्षेत्र की जनता के साथ 50 किलोमीटर रोड किनारे दोनों तरफ के व्यापारी धूल और कीचड़ से परेशान है, साथ ही अब तक खराब रोड के कारण कई लोगों की जान भी जा चुकी हैं और गाड़ी से गिरने की घटना आम बात है इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के द्वारा आज सुहेला तहसीलदार, किशोर वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।

रिपोर्टर : योगेश वर्मा 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.