हरजीत चावला को मिला महासमुंद जिले का अतिरिक्त प्रभार

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बलौदाबाजार के न्यायिक सदस्य  हरजीत सिंह चावला को छतीसगढ़ शासन द्वारा महासमुंद जिला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर द्वारा जारी आदेश में हरजीत सिंह चावला न्यायिक सदस्य जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बलौदाबाजार- भाटापारा अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ - साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक न्यायिक सदस्य जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग महासमुंद जिला का अतिरिक्त कार्य प्रभार सौंपा गया है। 

रिपोर्टर : बलदाऊ सिंह ठाकुर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.