शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही के लिए चलाया गया संपूर्ण जिले मे चलाया गया विशेष अभियान

बलौदाबाजार : पुलिस अधीक्षक श्री.गौरव राय के कुशल निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग कर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम मे दिनांक 20.08.2026 को सायं 06.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले, वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान संपूर्ण अभियान में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा एक साथ भारी वाहन, चारपहिया वाहन एवं दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान में ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से परीक्षण कर 48 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया है, जिनके विरुद्ध कार्यवाही कर उनके वाहन जप्त किया गया है।

उक्त जप्त सभी 48 वाहनों को विधिवत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने वाले पकड़े गए इन सभी चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए इनके वाहन चालन लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही, भी की जाएगी। बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के ऊपर सख़्ती से लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। *बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती हैं कि आप सभी यातायात के नियमों का पालन करें, किसी भी स्थिति में शराब पीकर वाहन न चलावे।

रिपोर्टर : बलदाऊ सिंह ठाकुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.