कुकुरडीह लाइमस्टोन खदान में स्वच्छता ही सेवा अभियान, 580 पौधों का हुआ रोपण

बलौदाबाजार : भारतीय खान ब्यूरो, रायपुर, के तत्वाधान में कुकुरडीह लाइमस्टोन खदान, मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट कुकुरडीह सीमेंट वर्क्स के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक मनाया जा रहा है। "स्वच्छता ही सेवा की शुरुवात कुकुरडीह लाइमस्टोन खदान के सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों के मध्य शपथ ग्रहण से की गयी जिसमे सभी ने यह संकल्प लिया कि हम ना केवल संस्थान को बल्कि अपने घर, मोहल्ले और समाज को भी स्वच्छ रखने में योगदान देंगे। इस दौरान खदान परिसर कि साफ़ सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस स्वक्छता अभियान के उपलक्ष्य में माइंस ऑफिस और मैगज़ीन क्षेत्र के आसपास विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया जिसमें माइंस के कर्मचारियों और कॉन्ट्रेटर के कामगार भाइयो के द्वारा लगभग 580 पौधे रोपे गए । इस स्वच्छता ही सेवा के माध्यम से श्री अभिषेक भारद्वाज, एजेंट (माइंस) ने सभी को यह सन्देश दिया गया कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। हम सभी को अपने कार्यस्थल एवं आस-पास साफ़-सफाई रखनी चाहिए। स्वच्छता जरूरी है क्योंकि साफ-सफाई से हम सभी हमारे जीवन में आने वाली कई परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। इसी कड़ी में श्री जय सचदेवा, माइंस प्रबंधक, ने बताया कि स्वच्छता का अर्थ है सफाई से रहने की आदत। सफाई से रहने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है। सभी लोगों को स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में अवश्य ही शामिल करना चाहिए।

रिपोर्टर : बलदाऊ सिंह ठाकुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.