भारतीय जनता पार्टी बलौदा बाजार द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’

बलौदाबाजार :  भारतीय जनता पार्टी बलौदा बाजार द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा ज्योति यात्रा’ एवं ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का भव्य आयोजन किया गया। पंडित चक्रपाणि हाई स्कूल में आयोजित सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन उपस्थित जनसमुदाय ने वर्चुअल माध्यम से सुना। इसके पश्चात सेवा, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के संदेश के साथ भव्य सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एव भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के लाइव उद्बोधन के उपरांत अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद इसके बाद सेवा ज्योति रथ, ज्योति एवं मशाल यात्रा के साथ यात्रा हाई स्कूल से प्रारंभ हुई। शहर के मुख्य मार्ग से गुजरी यात्रा में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ युवा, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठन और बड़ी संख्या में नागरिकगण उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। यात्रा का समापन दशहरा मैदान में हुआ, जहां ‘विकसित भारत@2047’ की संकल्पना को साकार करने के लिए उपस्थित लोगों ने सामूहिक संकल्प लिया। हाई स्कूल में सेवा के रंग अंतर्गत विकसित भारत की थीम पर बनाई गई विशाल रंगोली आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। कार्यक्रम में सेवा ज्योति रथ, मशाल और कलश यात्रा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवरतन शर्मा पूर्व विधायक प्रदेश अध्यक्ष अनु सुचित जाति मोर्चा डॉ सनम जांगड़े प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा जिला प्रभारी अमित कुमार साहू जिला अध्यक्ष आनंद यादव जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन वर्मा जनपद उपाध्यक्ष सुमन वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता वर्मा, योगेश चंद्राकर, डॉ अजय राव वरिष्ठ नेता विजय केशरवानी जिला महामंत्री विजय यादव युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रणय पांडे जिला मंत्री रितेश श्रीवास्तव राहुल सोनी मंडल अध्यक्ष राकेश ध्रुव ग्रामीण अध्यक्ष रवि वर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : बलदाऊ सिंह ठाकुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.