भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिनांक 4 नवंबर को बलौदाबाजार में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

बलौदाबाजार :  के नारे के साथ रैली आयोजित करने की तैयारी के सम्बन्ध मे आवश्यक बैठक की गई। इस रैली में लगभग 10,000 लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कोर कमेटी सदस्य, पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े,
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े तथा जिला अध्यक्ष श्री आनंद यादव, वरिष्ठ नेता डॉ. अजय राव, प्रदेश सह संयोजक टेसूलाल धुरंधर, पूर्व अध्यक्ष योगेश चंद्राकर, राकेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जिला महामंत्री विजय यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
उक्त कार्यशाला में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष आनंद यादव द्वारा दिया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि जनता से सतत संपर्क बनाए रखना आवश्यक है कार्यक्रमों में दिए गए दिशा निर्देशों पर हम सभी को निष्ठा से अमल करना चाहिए, सामूहिक रूप से जिम्मेदारी का निर्वहन करना हम सभी का दायित्व है, आगामी कार्यक्रम सफल हो इसके लिए आवश्यक तैयारी हेतु आह्वान किया।पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने रैली के उद्देश्य, संगठन की भूमिका तथा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया।रैली के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा कार्यकर्ताओं की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। 
सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने पार्टी   पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

रिपोर्टर : बलदाऊ सिंह ठाकुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.