राज्योत्सव 2026 में अल्ट्राटेक सीमेंट, कुकुरदी सीमेंट वर्क्स को मिला प्रतिष्ठित श्रम यशस्वी पुरस्कार

बलौदाबाजार : राज्योत्सव समारोह में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदी सीमेंट वर्क्स को मिला "स्वर्गीय रामानुज प्रताप सिंहदेव श्रम यशस्वी पुरस्कार 2026" रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्योत्सव समारोह में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदी सीमेंट वर्क्स को श्रमिक कल्याण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, वैधानिक अनुपालन, पर्यावरण संरक्षण, नवाचारपूर्ण पहलों तथा औ‌द्योगिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए "स्वर्गीय रामानुज प्रताप सिंहदेव श्रम यशस्वी पुरस्कार 2026" से सम्मानित किया गया। यह गौरवपूर्ण सम्मान माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। यह सम्मान राज्य में श्रमिक कल्याण, सुरक्षित कार्य संस्कृति, सामाजिक सुरक्षा, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व एवं उत्कृष्ट औ‌द्योगिक प्रबंधन को बढ़ावा देने वाले संस्थानों को प्रदान किया जाता है। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदी सीमेंट वर्क्स को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार श्रमिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके कल्याण, सुरक्षित कार्य वातावरण, सामाजिक सुरक्षा, वैधानिक अनुपालन तथा सतत विकास के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। पुरस्कार ग्रहण करने के अवसर पर कुकुरदी सीमेंट वर्क्स के ईआर एवं एचआर विभाग प्रमुख श्री अंतर्यामी सामल, श्री संतोष कुमार, श्री अरुण पाठक एवं श्री कुलदीप गुप्ता उपस्थित रहे। इस उपलब्धि से संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों में हर्ष और गौरव का वातावरण है। यह सम्मान भविष्य में भी श्रमिक कल्याण,y सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा औ‌द्योगिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी एवं अनुकरणीय कार्य करने के लिए संस्थान को प्रेरित करेगा। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदी सीमेंट वर्क्स प्रबंधन ने इस प्रतिष्ठित सम्मान को सभी कर्मचारियों, श्रमिकों एवं सहयोगी हितधारकों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिणाम बताते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रबंधन ने श्रमिक कल्याण, सुरक्षा, वैधानिक अनुपालन एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भविष्य में भी निरंतर बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया है। 

रिपोर्टर : बलदाऊ सिंह ठाकुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.