कम मात्रा में धान बेचने वाले किसानों को भी मिलेगा निर्धारित सहायता का लाभ

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश के धान उत्पादक किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी निर्णय लेते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए किसान उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता की नई व्यवस्था निर्धारित की है। इस निर्णय के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान के आधार पर ₹13,839 की आदान सहायता प्रदान की जाएगी।

इस निर्णय की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि निर्धारित शर्तों के अंतर्गत यदि कोई किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान का विक्रय करता है, तब भी उसे उसके पंजीकृत एवं सत्यापित धान के रकबे के आधार पर निर्धारित अधिकतम उपार्जन सीमा के अनुरूप आदान सहायता का लाभ मिलेगा। इससे उन किसानों को भी राहत मिलेगी, जो विभिन्न परिस्थितियों के कारण निर्धारित मात्रा से कम धान बेच पाते हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का यह निर्णय किसानों की आय को संबल प्रदान करने, कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने तथा अन्नदाताओं के आर्थिक हितों की रक्षा करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। सरकार द्वारा धान खरीदी व्यवस्था के साथ-साथ अतिरिक्त आर्थिक सहायता सुनिश्चित करना किसान कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रदेश सरकार की इस किसान हितैषी पहल से लाखों धान उत्पादक किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। यह निर्णय न केवल किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती देगा।

किसानों के परिश्रम, समर्पण और योगदान का सम्मान करते हुए उनके हित में निरंतर निर्णय लेने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं उनके मंत्रिमंडल का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। प्रदेश सरकार का यह कदम छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के प्रति संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और किसान कल्याण के संकल्प का परिचायक है।

रिपोर्टर : बलदाऊ सिंह ठाकुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.