सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, स्विफ्ट कार से हुई जोरदार भिड़ंत

बलौदाबाजार - शहर के अंतिम छोर पर स्थित पुरानी बस्ती के लटुवा मोड़ में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिलासपुर की ओर से आ रही स्विफ्ट कार क्रमांक CG10 CC 4754 और बलौदाबाजार की ओर से जा रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG22 G 4877 के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार देवेंद्र उर्फ संतोष ध्रुव (36 वर्ष), निवासी ग्राम पारागांव की मौत हो गई। वहीं, टक्कर के दौरान स्विफ्ट कार के एयरबैग खुल जाने से कार चालक सुरक्षित बच गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टर - बलदाऊ सिंह ठाकुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.