बालोतरा: सरकारी क्वार्टर के टांके में नायब तहसीलदार का संदिग्ध हालात में शव मिला
बालोतरा : बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के दूदवा गांव में सरकारी क्वार्टर में बने टांके में दूदवा उप तहसील के नायाब तहसीलदार मंगलाराम (54) का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई।
सूचना पर पुलिस, एफएसएल और MOB टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का माना जा रहा है।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।
रिपोर्टर : अर्जुन राणा
No Previous Comments found.