भाजपाइयों ने किया घर घर संपर्क सरकार की योजनाओं के बारे में की चर्चा

बलरामपुर : भाजपा की ओर से गुरुवार को जिले भर में गांव चलो अभियान एवं घर घर सम्पर्क अभियान चलाया गया। भाजपाइयों ने मंदिरों पर साफ सफाई की। बूथ पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए लोगों से सम्पर्क किया। इसी के साथ ही कार्यकर्ताओं ने लोगों को सरकार की योजनाओं का पत्रक भी वितरित किया।  अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने सूरतसिंहडीह,अजब नगर व महाराजगंज आदि गांवों में घर घर सम्पर्क अभियान चलाया। बूथ पर स्थित विभिन्न मंदिरों पर स्वच्छता के लिए साफ सफाई की। कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे हो चुके हैं। योगी सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। बलरामपुर जिले में योगी सरकार के आने के बाद सड़कों का जाल बिछाया गया है। जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में योगी सरकार ने जिले को विश्व विद्यालय की सौगात दी है। जिला मुख्यालय पर  रिंग रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। देवीपाटन कारिडोर का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने उतरौला देहात क्षेत्र में घर घर लोगों से सम्पर्क किया। सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि आज प्रदेश तेजी के साथ विकास कर रहा है। रोजगार के अवसर युवाओं को मिल रहे हैं। महिलाएं आज प्रदेश में सुरक्षित महसूस कर रही हैं। योगी सरकार ने अपराधियों पर नकेल कसने का काम किया है। नगर मंडल में नगर पालिका चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू,जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू,बिंदू विश्वकर्मा,जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह,डीपी सिंह आदि ने नगर पालिका वार्ड के शिव मंदिर पर साफ सफाई की और लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक वरुण सिंह मोनू ने बताया कि आज अभियान का प्रथम दिवस था। 14 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी अभियान में भाग लेंगे।

रिपोर्टर : संदीप सक्सेना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.