गत दिवस रघुनाथनगर में भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न हुई

रघुनाथनगर : जिसमें आगामी संगठात्मक कार्यों के कार्य योजना एवम् एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम व नवगठित मंडल के पदाधिकारियो का परिचय एवम् सम्मान किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर रामानुजगंज के निर्देशानुसार प्रत्येक भाजपा मंडल में बैठक का आयोजन कर आगामी कार्य योजना के संबंध में चर्चा की जानी है इसी कड़ी में इस बैठक  में प्रभारी के रूप में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री शैलेश गुप्ता ,क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते जी वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण साहू ओम प्रकाश जायसवाल जनपद अध्यक्ष शशि सिंह पोर्ते द्वारा अपने संबोधन में आगामी दिनों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल स्तर पर अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाना बताया गया साथ ही वन नेशन वन इलेक्शन के संबंध में जन जागरूकता एवं विचार गोष्ठी के माध्यम से हर आम जनता तक वन नेशन वन इलेक्शन के पक्ष में जानकारी देने की बात भी रखी है बैठक में क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यों के संबंध में भी कार्यकर्ताओं के समक्ष जानकारी दी गई और यह भरोसा दिलाया गया कि आगामी दिनों में   क्षेत्र में विकास के विभिन्न कार्य जो जनहित में आवश्यक हैं वह कराए जाएंगे इसके लिए कई अति आवश्यक कार्यों के संबंध में स्वीकृति भी मिल चुकी है और निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है ।बैठक के प्रभारी शैलेष गुप्त द्वारा नवीन मंडल कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी का परिचय लेकर उन्हें अपने पद की जिम्मेदारी और किए जाने वाले कार्यों से अवगत कराया साथ ही यह उम्मीद जताई गई कि रघुनाथ नगर मंडल पूरे जिले में सबसे अच्छा कार्य करके एक मिसाल कायम करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया इस अवसर पर स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष सोबरन कुशवाहा द्वारा दिया गया इस अवसर पर रघुनाथनगर मंडल  प्रतिनिधि भगवान दास केसरी , जनपद अध्यक्ष शशि सिंह पोर्ते , जनपद उपाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ,महामंत्री विनोद जायसवाल , नारद मुनी दुबे वरिस्ट कार्यकर्ता रामनारायण साहू ,ओमप्रकाश  जायसवाल , संकर जायसवाल , चंद्र केत जायसवाल , नर्मदा सिंह ,राधे श्याम सिंह,सुरेश वर्मा  देवेंद्र साहू ,एवं मंडल कार्यकारणी के पदाधिकारी , सदस्य , विशेष आमंत्रित सदस्य , आम जन ,एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष द्वारा किया गया

रिपोर्टर : चन्द्रकांत साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.