LANGUAGE

सिहार ग्राम पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

बलरामपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिहार ग्राम पंचायत में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल की गई। आदरणीय जिला कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार कटारा*, *जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर निर्देशन एवं *मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शंकरगढ़ के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

यह पौधरोपण तथा पौधों के देखभाल,  मनरेगा कन्वर्जेंस  से स्वीकृत है कमारी संकुल की महिलाओं द्वारा ग्राम पंचायत सिहार में लगाए गए ब्लॉक प्लांटेशन* की सफाई एवं संरक्षण का कार्य कमारी संकुल की महिलाओं के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पौधों की निराई-गुड़ाई की और उनकी देखरेख का संकल्प लिया। इस पहल का उद्देश्य न केवल पौधों की वृद्धि को सुनिश्चित करना है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए उन्हें जागरूक और सशक्त बनाना भी है। इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण सामूहिक प्रयासों से ही संभव है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी रही।

रिपोर्टर - मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.