बड़े धूमधाम एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ गणपति विसर्जन का त्योहार।।गणपति बप्पा मोरया,मंगलमूर्ति
बलरामपुर : बड़े धूमधाम एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ गणपति विसर्जन का त्योहार।।गणपति बप्पा मोरया,मंगलमूर्ति मोरया अगले बरस तू जल्द आ के गगनभेदी जयकारों के बीच गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित मार्गो से निकला गया जो देर शाम राप्ती नदी(कटरा) में आरती के बाद प्रतिमाओं का क्रमवार विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालू डीजे के धुनों पर थिरकते व अबीर गुलाल उड़ाते व जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।शोभायात्रा में महिलाएं ,पुरुष,व बच्चे शामिल रहे।गणेश पूजन महोत्सव नगर सहित ग्रामीण अंचलों में दस दिनो तक प्रतिमा पंडालों में विघ्न विनाशक भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना की गई।जगह जगह पंडालों में महाआरती भगवान गणेश के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।भक्ति संगीत पर डांडिया नृत्य का आयोजन के साथ साथ विशाल भंडारे का प्रसाद भी भक्तों ने ग्रहण किया।शोभायात्रा में समाजसेवियों ने जगह जगह जलपान,पानी व मिठाई की व्यवस्था की थी।शोभायात्रा में कोतवाल उतरौला अवधेश राज सिंह अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।शोभा यात्रा में न पा प्रतिनिधि अनूप गुप्त,देवानंद गुप्त,फ़रींद्र गुप्त,रूपेश गुप्त,रोहित गुप्त,रमेश जायसवाल,अशोक सोनी,आलोक गुप्त,रमेश गुप्त,मिंटू गुप्त,अनुराग कश्यप,रामनरेश,सरोज कुमार, अंतरमन सरोज,गौतम पंडित,राजकुमार सहित उपजिलाधिकारी उतरौला अभय सिंह,सी ओ राघवेंद्र सिंह,कस्बा चौकी प्रभारी अनिल कुमार,सहित भारी संख्या में पुलिस व पी ए सी के जवान साथ साथ चल रहे थे।
रिपोर्टर : जे पी त्रिपाठी

No Previous Comments found.