डीएम ने रात्रि में नगर पालिका बलरामपुर क्षेत्र में किया निरीक्षण

बलरामपुर : जिलाधिकारी  विपिन कुमार जैन द्वारा देर रात्रि नगर पालिका परिषद बलरामपुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रेलवे स्टेशन, बस अड्डा तथा नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरा पहुंचे और वहां उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त कंबल, अलाव,  साफ-सुथरी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा जरूरतमंदों को रैन बसेरा में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। सभी प्रमुख सार्वजिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले स्थान पर ठंड में रात न बिताए , यह सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर मौजूद यात्रियों से वार्ता कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।

रिपोर्टर : संदीप सक्सेना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.