विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश पर प्रतिबंध

बलरामपुर - छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधानसभा का सप्तम सत्र 14 दिसम्बर से 18 दिसम्बर 2025 तक आहूत किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा के द्वारा आज दिनांक से 24 दिसम्बर 2025 तक विधानसभा सत्र के दौरान जिले में पदस्थ समस्त शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है। विधानसभा सत्र अवधि के दौरान समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय/मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करेंगे। आवश्यक कार्य/अपरिहार्य कारणों से अवकाश पर जाने अथवा मुख्यालय छोड़ने की स्थिति में तृतीय/चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अवकाश की स्वीकृति संबंधित विभाग के कार्यालय प्रमुख एवं जिला स्तर के अधिकारियों के अवकाश की स्वीकृति कलेक्टर से लिखित अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही अवकाश पर प्रस्थान करेंगे।

रिपोर्टर - मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.