तातापानी महोत्सव के लिए तैयारी शुरू
बलरामपुर - जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल तातापानी में आगामी मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव की तैयारी को लेकर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर ने तातापानी पहुंचकर पूरे मंदिर तथा मेला परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल, पार्किंग, परिवहन व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति तथा गर्म पानी के कुंडो की सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में सौंदर्यीकरण, रंग-रोगन और हेलीपेड स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्गों की व्यवस्थित योजना के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया। तातापानी स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई और रंग-रोगन के कार्य को शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला स्थल का निरीक्षण कर समतलीकरण, टेंट व्यवस्था, मंच, विभागीय स्टॉल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को समय से तैयार करने की बात कही। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि विभागवार दायित्वों के अनुसार सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करे।
रिपोर्टर - मुकेश सिंह
No Previous Comments found.