प्रदेशीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विद्यालयों का किया भ्रमण

बलरामपुर - 23 दिसंबर को रवींद्रालय में होने वाले प्रदेशीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के संगठन मंत्री,बहराइच के जिला मंत्री के साथ बलरामपुर के संयोजक, कोषाध्यक्ष, व उतरौला के प्रभारी पदाधिकारियों ने तुलसीपुर स्थित ऐडड विद्यालयों का भ्रमण किया और प्रदेशीय सम्मेलन में तन मन धन से जुटने का आहवान किया। बसंतलाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अशोक पांडेय ने पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।बलरामपुर जनपद के संयोजक कृष्ण कुमार पांडे ने इस अवसर पर विद्यालय भ्रमण पर आए प्रदेशीय संगठन मंत्री नीरज पांडे जी का अभिनंदन किया वही उनके साथ आए बहराइच के जिला मंत्री पेशकार,उतरौला प्रभारी यार मोहम्मद,व जनपद बलरामपुर के कोषाध्यक्ष संदीप सक्सेना का स्वागत किया और पूरा सहयोग करने का आश्वाशन दिया। संगठन मंत्री नीरज पांडे और अन्य पदाधिकारियों ने इसके बाद स्वतंत्र भारत,कस्तूरबा आदि विद्यालयों का भ्रमण किया और प्रदेशीय सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा शिक्षणेत्तर साथियों को प्रतिभाग करने को कहा। नेपाल बार्डर के पास स्थित(पचपेड़वा)लोकमान्य तिलक इंटर कालेज,किसान इंटर कालेज के साथियों ने भी पूर्ण सहयोग देने को कहा।वही लोकमान्य इंटर कालेज के बड़े बाबू ने वादा किया कि अच्छी संख्या में विद्यालय से लोग प्रतिभाग करेंगे।इस दौरान अधिकतर विद्यालय के कर्मचारियों ने एसीपी न लगने की बात कही जिस पर संगठन मंत्री ने कहा कि आप लोग संगठन को तत्काल पत्र लिखकर दे हम प्रदेश स्तर से पत्र जारी करवा कर इसका समाधान करेंगे।

रिपोर्टर - संदीप सक्सेना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.