प्रथम राष्ट्रीय - रोवर रेंजर जंबूरी के लिए प्रतिभागियों को किया गया रवाना
बलरामपुर : भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार रोवर रेंजर जंबूरी के प्रतिभागियों को रवाना किया गया है जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विदाई दिया गया यह जंबूरी 9 जनवरी से 13 जनवरी तक चलने वाली है इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में शंकरगढ़ विकासखंड से कुल 6 प्रतिभागी शामिल है जिसमें दो प्रभारी, दो रेंजर ,दो रोवर शामिल है इस दल का नेतृत्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी इस्माइल खान और विकासखंड सचिव स्काउट गाइड रामकुमार बुनकर के द्वारा किया जा रहा है दल प्रभारी के रूप में सुमित्रा मिंज और शिवकुमार राठिया हैं विदाई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं मार्गदर्शकों के द्वारा प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि यह जंबूरी युवाओं में अनुशासन ,सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता ,राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर है सभी प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई कि वे इस जंबूरी में जिले व विकासखंड का नाम गौरवान्वित करेंगे यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में आयोजित होने वाला है।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह

No Previous Comments found.