बड़ा सड़क हादसा,बस पलटने से कई लोग घायल
बलरामपुर - झारखंड सीमा से सटे सामरी–ओरसा पाठ मार्ग पर स्थित ओरसा घाटी में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घाटी क्षेत्र में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में अब तक बस में सवार पांच लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में हादसे की सूचना मिलते ही झारखंड प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। झारखंड राज्य के महुवाडांड थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। घटनास्थल पर एम्बुलेंस, स्वास्थ्य विभाग की टीमें और स्थानीय प्रशासन मौजूद हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पूरी तरह अलर्ट पर है। प्राथमिक उपचार के साथ-साथ गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
घाटी मार्ग बना हादसे का कारण?
बताया जा रहा है कि ओरसा घाटी क्षेत्र में तीखे मोड़ और ढलान होने के कारण बस चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। अभी भी बढ़ सकती है मृतकों की संख्या सूत्रों की मानें तो बस में सवार अन्य यात्रियों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा यात्रियों की पहचान और सूची तैयार की जा रही है।
रिपोर्टर - मुकेश सिंह

No Previous Comments found.