CGTA के जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत कार्यक्रम

बलरामपुर -शंकरगढ़ में CGTA का विकासखंड स्तरीय बैठक का गरिमामय एवं भव्य आयोजन किया गया, जहाँ CGTA के जिलाअध्यक्ष पवन सिंह जी का आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही पूरी जिला टीम एवं राजपुर तथा कुसमी के अध्यक्ष सहित विकास खंड की टीम का स्वागत किया गया ।कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया । विकासखंड अध्यक्ष श्री विशंभर दास द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ ही आज के बैठक के उद्देश्यों को रखा गया एवं अपने पारिवारिक समस्याओं को देखते हुए विकासखंड अध्यक्ष के दायित्व से मुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया और साथ ही नए ब्लॉक अध्यक्ष हेतु श्री सत्य प्रकाश यादव का नाम प्रस्तावित किया गया जिसे उपस्थित जिला अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी सहित समस्त उपस्थित शिक्षक साथियों ने स्वीकार करते हुए अपनी सहमति दिया इसके पश्चात नए ब्लॉक अध्यक्ष का स्वागत करने के उपरांत जिला अध्यक्ष पवन सिंह जी के द्वारा नि वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष श्री विशंभर दास जी को जिला पदाधिकारी के रूप में महामंत्री का दायित्व सौंपते हुए घोषणा किया गया तत्पश्चात अपने उद्बोधन में जिला उपाध्यक्ष करण राम सिंह के द्वारा संगठन की आवश्यकता एवं प्रारंभ से उसकी लड़ाई पर विशेष चर्चा करते हुए बताया गया कि इसी संगठन की बदौलत हम सब शून्य से शुरू करते हुए संविलियन तक की लड़ाई को लड़ा है और असंभव से लगने वाले लक्ष्य को प्राप्त किया है तत्पश्चात जिला अध्यक्ष महोदय के द्वारा अपने उद्बोधन में संगठन की महता पर प्रकाश डालते हुए यह आह्वान किया गया कि जिस तरह हम 1998 से अपने अस्तित्व के लिए लड़ते हुए अपनी विभिन्न समस्याओं का निराकरण करते हुए संविलियन तक  की उपलब्धि को हासिल किया है अब इसमें अंतिम एक महत्वपूर्ण पड़ाव ओल्ड पेंशन का शेष रह गया है इसके लिए एक विशेष रणनीति के तहत वातावरण बनाने की जरूरत है और बिना सक्रिय संगठन या संख्यात्मक बल के उसको प्राप्त करना अत्यंत कठिन है और किसी भी कर्मचारी के लिए पेंशन उसके 62 साल के बाद उसके सुखी जीवन और सम्मानपूर्वक जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है इस लक्ष्य को पाने के लिए हम सभी को फिर से अपने इस ताकत का और एक जुटता का प्रदर्शन करना होगा जिसके आधार पर हमने असंभव से लगने वाले संविलियन को प्राप्त किया था साथ ही उन्होंने TET एवं अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी पक्ष रखते हुए उसके समाधान के लिए पूरे सहयोग का आश्वासन दिया गया और नए ब्लॉक अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश जी को तत्काल ब्लाक कार्यकारिणी का गठन कर एवं संकुल स्तर तक संगठन की ताकत को ऊर्जावान बनाने के लिए निर्देशित करते हुए एक जुटता बनाए रखने का आह्वान किया। आज के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष CGTA श्री पवन सिंह जी ब्लॉक अध्यक्ष राजपुर विनोद यादव जी कुसमी ब्लाक अध्यक्ष दीपक सिंनहा जी बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्याम गुप्ता जी क्रांति पदाधिकारी महिला प्रकोष्ठ वंदना उपाध्याय पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विशंभर दास वर्तमान अध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव जिला उपाध्यक्ष कारण राम सिंह जिला पदाधिकारी चंद्रशेखर कुमार सीता भास्कर राव रीना कामरे शिवकुमार साहू अनिल यादव अनिल कुमार यादव बैजनाथ यादव विनोद सिंह विनोद कश्यप धीरज कश्यप राम पुकार यादव कुंवर सहाय अशोक सोनवानी अमर पुष्प लता अर्चना टोप्पो हातिम अंसारी सविता लकड़ा बिरहोर राम खरवार राम मटरू प्रसाद झूलकू राम उदय कुमार और जनसेवक महावीर राम aaileen बरवा आशा पन्ना अनीता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित थे और उनमें एक नया उत्साह देखने को मिला निश्चित रूप से आगामी कार्यकारिणी एक शानदार कार्य करेगी।

रिपोर्टर -मुकेश सिंह बलरामपुर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.