मुख्यमंत्री की माता पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन,पुतला दहन।

बलरामपुर - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्र के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पर एकत्रित हुए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में शहर के वीर विनय चौराहे पहुंचे,जहां नारेबाजी करते हुए बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और उनका पुतला फूंका गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ की गई टिप्पणी अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसी अमर्यादित भाषा का समाज में कोई स्थान नहीं है और इस तरह के बयान देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न केवल प्रदेश के मुखिया हैं बल्कि गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। उनकी माता के खिलाफ की गई टिप्पणी पूरे समाज और प्रदेश की भावनाओं को आहत करने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की अभद्र और अनर्गल टिप्पणी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी करने की हिम्मत न कर सके।सभी राजनैतिक दलों ने इस कृत्य की निन्दा नही किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया और चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उक्त अवसर पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,गैसड़ी के निवर्तमान विधायक शैलेष कुमार सिंह शैलू,पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू,ब्लाक प्रमुख महिपाल चौधरी डीपी सिंह बैस,वरुण सिंह मोनू,डा अजय सिंह पिंकू,अवधेश तिवारी तरुण,संदीप वर्मा,प्रभात सिंह शैलेंद्र सिंह संदीप उपाध्याय,राकेश गुप्ता राकेश कश्यप अमन बंसल रजनीश पांडे आदित्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

रिपोर्टर - संदीप सक्सेना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.