अफीम खेती का मामला आया सामने

बलरामपुर : जिले के त्रिपुरी में अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हुई है. मुआयना किया जा रहा है कि आखिर अफीम की खेती इस सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचल में किसने की है. हालांकि पुलिस ने 2 खेत मालिकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ में जुटी हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अफीम की खेती खेत को लीज में लेकर की गई थी। पुलिस के लिए चुनौती है कि आखिर खेती करने वाले लोग कहां से है और कहां-कहां पर अफीम की खेती की है।

दरअसल, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है. लगभग 2 एकड़ खेत में अफीम की खेती की गई थी,लेकिन अहम सवाल यह है कि आखिर अफीम के पौधे एक दो दिन में तो इतने बड़े नहीं हुए होंगे. जो ग्रामीणों को नजर आए हो. त्रिपुरी में लगभग 3 महीने पहले अफीम की खेती की नींव रखी गई होगी, लेकिन पुलिस का सूचना तंत्र फेल था और उसे इस खेती की भनक तक नही लगी. वैसे त्रिपुरी गांव जिले के अंतिम छोर पर बसा हुआ है. इसके एक ओर झारखंड के लातेहार जिले का सीमा है. तो वहीं दूसरी ओर जशपुर जिले का सीमावर्ती इलाका है।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.