बुनियादी ज्ञान परीक्षा एवं संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा

बलरामपुर : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के असाक्षरों को साक्षर कर जिले को पूर्ण साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में उल्लास साक्षरता केन्द्र संचालित है।

कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कटारा ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत जिले वासियों से अपील किया है कि राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान में 22 मार्च 2026 को आयोजित बुनियादि साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मुल्यांकन परीक्षा में अधिक से अधिक भाग लें। ऐसे शिक्षार्थी जिनका नाम उल्लास पोर्टल में सर्वे अनुसार ऑनलाईन पंजीयन हो तथा शिक्षार्थी द्वारा संचालित उल्लास साक्षरता केन्द्र में पठन-पाठन पूर्ण कर लिया हो वे अवश्य भाग लें। कलेक्टर श्री कटारा ने अभियान से जुड़े समस्त स्वयंसेवी शिक्षकों, ग्राम प्रभारियों, जिला एवं विकासखण्ड सर्व संबंधितों को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकानाएं दी।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.