नवोदय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी लक्ष्य शिक्षण संस्थान के 20 विद्यार्थियों ने मारी बाजी

बलरामपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा छठवीं का रिजल्ट जारी होते ही बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड के लक्ष्य शिक्षण संस्थान के छात्र छात्रों तथा अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, लक्ष्य शिक्षण संस्थान की तरफ से आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि शंकरगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इस्माइल खान सर का जोरदार स्वागत कर बच्चों ने खुशी का माहौल बना दिया साथ ही अतिथि सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री विजय कंवर व समस्त अभिभावक के उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम विकासखंड शिक्षा अधिकारी को शाल श्रीफल व बुके देकर कुमी लाल प्रभारी प्राचार्य हाई स्कूल जगिमा व राजेंद्र कुमार बड़ा के द्वारा सम्मानित किया गया सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री विजय कंवर जी को बुके व शाल श्रीफल देकर राम पुकार यादव संकुल समन्वक डीपाडीह खुर्द व सुनील बघेल के द्वारा सम्मानित किया गया उसके उपरांत लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने समस्त अतिथियों को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफल 20 छात्र-छात्राओं का विकासखंड शिक्षा अधिकारी से परिचय कराया विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने समस्त छात्र छात्रों को मलयार्पित कर गोल्ड मेडल पहनकर मुंह मीठा कराया  तथा सभी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया एवं अपने उद्बोधन में समस्त छात्र-छात्राओं को आगे और मेहनत से पढ़ने की बात कहीं तथा समस्त अभिभावक को भी बधाई दी एवं लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव जी को भी इस दुरांचल क्षेत्र में इस तरह के रिकॉर्ड सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि आप की यह मेहनत इन दुरांचल क्षेत्र में इन सभी छात्र-छात्राओं को एक नई दिशा दे रहा है जो आगे चलकर एक मजबूत भविष्य का निर्माण करेगा आपकी यह मेहनत वास्तव में सराहनीय है आपने अभी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में भी रिकॉर्ड 18 बच्चों को सफलता प्रदान कराई है इस तरह का रिजल्ट देखने को बहुत कम मिलता है इसमें बच्चों की मेहनत और शिक्षक तथा अभिभावक का मार्गदर्शन बहुत ही सराहनीय है लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक अतिथि शिक्षक सुदर्शन यादव ने कहा कि इन बच्चों ने कठिन परिश्रम कर 40 किलोमीटर दूर से कई बच्चों ने लगातार आना-जाना कर सफलता हासिल की कुसमी विकासखंड से बच्चे रोज उपस्थित होकर कठिन परिश्रम कर सफलता हासिल की उन्होंने बताया कि इस शिक्षण संस्थान में बलरामपुर जिले ही नहीं पूरे संभाग के छात्र-छात्राओं ने अपनी रुचि दिखाई जिसमें सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, बलरामपुर के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया है जिसमें  न्याशा बघेल पिता सुनील बघेल अंकित यादव पिता रामशरण यादव निलेश पैकरा पिता कुंदन लाल आलिया परवीन पिता अलाउद्दीन विशाल यादव पिता प्रमोद यादव आयुषी तिर्की पिता राजेंद्र तिर्की गुंजन पैकरा पिता बजरंग राम मेघा पुष्पा पिता कुम्मी लाल अक्ष गुप्ता पिता मनोज भूपेंद्र सिंह पिता विमल पैकरा लीना पैकरा पिता केशव पैकरा चेतन वर्मा पिता विवेक वर्मा माहिर पटेल पिता अजय पटेल अंकुश बखला पिता करमु राम आर्यन यादव पिता धनेश यादव अंश जायसवाल पिता देवेंद्र जायसवाल सौम्या बड़ा पिता राजेंद्र बड़ा योगेश राम पिता रमेश पीयूष पैकरा पिता सिद्धार्थ अनुज कुमार पिता प्रेमलाल ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है इस अवसर पर देव कुमार यादव कुम्मी लाल सबिला खातून अमितेश यादव कन्नीलाल टोप्पो सरिता यादव ममता पैकरा शशि तिर्की सुमित्रा पैकरा एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.