भाजपा जिला व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल
बलरामपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के सहमति से भाजपा जिला व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजकों और सहसंयोजकों की घोषणा की गई इस बार बलरामपुर जिले का कमान राजेश अग्रवाल को सौंपा गया है राजेश अग्रवाल शंकरगढ़ क्षेत्र के निवासी हैं संगठन में लगातार सक्रिय रहते हैं उनकी सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें भाजपा जिला व्यापारी प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया है मीडिया से चर्चा के दौरान राजेश अग्रवाल ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन वो पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूरा करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत करते रहेंगे उन्होंने हाई कमान का आभार व्यक्त किया है कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है
रिपोर्टर : मुकेश सिंह

No Previous Comments found.